{"_id":"5aaffec54f1c1baf758b6594","slug":"gas-cylinder-catches-fire-brother-sister-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में आग भाई और बहन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर में आग भाई और बहन झुलसे
Amarujala Bureau
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल-खेल में बच्चों द्वारा गैस सिलेंडर जलाने से उसमें आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया और हादसे में भाई, बहन गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कस्बा व थाना रामनगर के मोहल्ला काशीराम कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद शुक्ला के घर में उनके बेटे सुधाकर (7) व बेटी आरती (9) सोमवार को खेल रहे थे। इस दौरान खेल-खेल में दोनों बच्चों ने गैस सिलेंडर जलाना शुरू कर दिया। सिलेंडर से गैस खोलने के बाद जब बच्चों ने उसमें आग लगाई तो उससे उठी लपटों से अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना से आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंचे पिता प्रमोद ने दोनों बच्चों को आननफानन में इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल बच्चों को लेकर पहुंचे पिता प्रमोद व मां काफी परेशान है। दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन