{"_id":"5cace453bdec221446319a3a","slug":"gas-cylinder-burst-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में फटा गैस सिलेंडर, अनुदेशक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल परिसर में फटा गैस सिलेंडर, अनुदेशक जख्मी
Tue, 09 Apr 2019 11:58 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के रमसहाय गांव के पूर्व माध्यमिक परिसर में मंगलवार की दोपहर अचानक हुए विस्फोट से एक अनुदेशक घायल हो गया। बताते हैं कि आग बुझाने वाले गैस सिलेंडर में कैप निकलने के चलते यह घटना हुई। अनुदेशक की हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। मामले में एसपी ने मौके पर फारेंसिक टीम भेजी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के रमसहाय में मंगलवार की दोपहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने किचन व टायलेट के पीछे कूड़ा जलाया गया था। इसको बुझाने के लिए वहां पर तैनात अनुदेशक सर्वेश कुमार ने वहां पर रखे आग बुझाने वाले सिलेंडर को ले गए और उसे चलाने का प्रयास किया। इस दौरान जब सिलेंडर नहीं चला तो उन्होंने उसको जमीन पर दो-तीन बार पटका। इसी बीच उस की नली चोक होने से कैप निकल गया और तेज आवाज के साथ अनुदेशक के हाथ ही में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
इससे अनुदेश का चेहरा झुलस गया। इस दौरान यहां पर मौजूद अन्य अध्यापक उसे सीएचसी सहादतगंज ले गए जहां से परिवारीजन सीधे लखनऊ लेकर चले गए। खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि घटना आग बुझाने वाले यंत्र के फटने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी अजय साहनी ने बताया मौके पर जांच के लिए फारेंसिक टीम गई थी।
विज्ञापन