{"_id":"582a04144f1c1be0438fe4d4","slug":"frustrated-by-civil-strife-young-man-set-himself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसुनपुर गांव में सोमवार की सुबह घर में आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। परिवारीजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया। हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिसुनपुर गांव में सोमवार की सुबह घर के विवाद से क्षुब्ध होकर स्वामीदयाल (45) पुत्र माता प्रसाद अपने ऊपर घर में रखा केरोसिन उड़ेल लिया। थोड़ी ही देख में वह आग के गोले की तरह घर में भाग कर बचाने की गुहार करने लगा। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने कंबल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
लेकिन जब तक आग बुझती सर्वजीत गंभीर रूप से झुलस गया था। परिवारीज आननफानन उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उसे सिविल अस्पताल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ रहे लोगों ने बताया कि घर में पारिवारिक कलह से वह परेशान था।
विज्ञापन
आए दिन विवाद होता था। सोमवार की सुबह भी किसी बात पर सर्वजीत को घरवालों से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने आप को आग लगा ली। सर्वजीत का सीएचसी फतेहपुर में प्राथमिक उपचार देने वाले चिकित्सक डॉ. आरसी वर्मा ने बताया कि सर्वजीत का शरीर लगभग 90 फीसद जल चुका है। हालत बेहद गंभीर है।