फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Former block chief's motorcade entered the SUV, the driver picked up

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले में घुसी एसयूवी, चालक को उठाया

Sat, 12 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 12 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Former block chief's motorcade entered the SUV, the driver picked up
एक दर्जन लोग व चार असलहों को पुलिस ने कब्जे में लेकर छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
बड़ेल तिराहे के पास शनिवार को सुल्तानपुर जिले के निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह के काफिले में पीछे चल रही फार्चूनर कार को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिस पर पूर्व प्रमुख के गुर्गों ने एसयूवी चालक को उठा लिया।
विज्ञापन


इस बीच इधर से निकल रहे कोतवाल व सीओ सिटी ने पूर्व प्रमुख के काफिले की तीन कारों को रोककर उन्हेें कोतवाली लेकर चले गए। जहां पर तीन कार में सवार करीब एक दर्जन लोग व चार असलहे पुलिस को मिले। पूर्व प्रमुख भी साथ में थे। जिसके बाद असलहों व वाहनों की जांच के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के ग्राम मायन कूड़ेभार निवासी व कूड़ेभार के पूर्व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह के जानने वाले दो लोगों की शुक्रवार को हैदरगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसी मामले में शनिवार को पूर्व प्रमुख बाराबंकी शहर आ रहे थे। इस बीच बड़ेल तिराहे के समीप पूर्व प्रमुख के काफिले में एक स्कॉर्पियो जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व प्रमुख के गुर्गों ने स्कॉर्पियो के चालक को अपनी कार में बैठाकर आगे जाने लगे। इस बीच इधर से निकल रहे शहर कोतवाल बीपी यादव व सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने मोनू सिंह के काफिले के सभी वाहन व पूर्व प्रमुख को लेकर कोतवाली आ पहुंचे। यहां एक दर्जन लोगों से पूछताछ व असलहों के सत्यापन के बाद सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed