{"_id":"144dffbcbd178ec7d309db34fdc58750","slug":"firing-in-hotel-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में फायरिंग, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में फायरिंग, चार गिरफ्तार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने प्रधान एवं अधिवक्ता समेत तीन लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात होटल पर जहांगीराबाद क्षेत्र में निबंहा के प्रधान एवं अधिवक्ता अरविंद कुमार वर्मा उर्फ भुल्लन वर्मा अपने साथियों के साथ पहुंचे।
होटल पर पहले से खाना खा रहे रामनगर क्षेत्र में थाल खुर्द निवासी सुनील कुमार व नन्हा से बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि अरविंद वर्मा ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया।
सुनील व नन्हा पर असलहे की बट से हमला किया। सूचना पर सिपाही पहुंचे और अरविंद वर्मा, सोनू वर्मा, आशाराम व संदीप को पकड़कर थाने ले गए।
सुनील की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनमें अरविंद को जमानत मिल गई जबकि बाकी तीन को जेल भेज दिया गया।
एसओ मसौली रायसिंह यादव के मुताबिक होटल पर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक को मामूली चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों का चालान भेजा गया है।