{"_id":"5831e6214f1c1b5701b39b28","slug":"fire-on-wine-seller-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब विक्रेता पर झोंका फायर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब विक्रेता पर झोंका फायर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
असंद्रा थाना क्षेत्र के इमलिहा गांव में आटा चक्की पर लेटे एक सेल्समैन को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। वारदात के बाद कार सवार बदमाश मौके से भाग निकले। इस घटना में गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना असंद्रा क्षेत्र के धनौली खास गांव निवासी लालता प्रसाद जायसवाल (55) क्षेत्र के ही इमलिया गांव स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। शनिवार की रात लालता शराब की दुकान के पास ही अरविंद यादव की आटा चक्की के छप्पर के नीचे सो रहे थे। तभी यहां देर रात पहुंचे कार सवार बदमाशों ने लालता प्रसाद पर तमंचे से दो फायर झोंक दिया। इस घटना मेें सेल्समैन के एक गोली पैर की जांघ व एक हाथ में लगी थी।
गोली चलने की आवाज सुनने के बाद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल सेल्समैन को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में सेल्समैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस घटना के पीछे का कारण व आरोपियों के बारे में पुलिस अभी तक पता नहीं कर सकी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ श्याम सुंदर पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियोें का पता लगा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।