फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fifty thousand theft from retail store

परचून की दुकान से पचास हजार की चोरी

Thu, 16 Jul 2015 10:13 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में आए दिन होने वाली चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बदोसराय कोतवाली के मरकामऊ में बुधवार रात चोरों ने एक किराना की दुकान में दीवार में नकब लगा दी और वहां से करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मरकामऊ में मोहम्मद हसनैन की किराना की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने किराना दुकान की पीछे दीवार में सेंध लगा दी और दुकान में रखा करीब पचास हजार का सामान लेकर चोर भाग निकले। बृहस्पतिवार की सुबह आस-पास के लोगों ने व्यापारी को इसकी जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


दुकान पहुंचकर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पर चोरों का पता नहीं लग सका है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश न लगने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी कोतवाली संजय यादव का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed