{"_id":"59d66e3e4f1c1bb6538b5d69","slug":"farmers-and-dcm-driver-dies-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किसान व डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में किसान व डीसीएम चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर व देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक किसान व डीसीएम चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों हादसा करने वाले वाहनों के चालक फरार हो गए है जिनका पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पहला हादसा बुधवार की देर रात देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां के कासिमगंज गांव के किसान विजय यादव (35) पुत्र बाबादीन यादव बाराबंकी शहर से बाइक से घर जा रहे थे। तभी देवा मार्ग पर भटेहटा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर विजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे संदीप यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अस्पताल से पुलिस द्वारा घर पर फोन करने पर चाचा की मौत का पता लगा कहा रात में घर नहीं पहुंचने पर उनकी काफी तलाश की गई थी। पुलिस द्वारा हादसा करने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। मृतक के किसान के दो बेटियां व पत्नी का रो रो कर काफी खराब हाल है।
विज्ञापन
भतीजे का कहना है कि उनके चाचा हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। वहीं दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर डीसीएम में कपड़ा लादकर फर्रुखाबाद जा रहे कैलाश (35) बड़ेल के पास बुधवार की रात हाईवे किनारे डीसीएम खड़ी कर उसी के नीचे जाकर सो गए।
इस दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चालक कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनके साथ रहे खलासी को चोट नहीं पहुंची है। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला है। मृतक के भतीजे सुनील ने बताया कि उनके चाचा डीसीएम में कपड़ा लोडकर घर से निकले थे लेकिन नींद आने पर हाईवे किनारे डीसीएम खड़ी कर सोने के दौरान यह हादसा हुआ है।