फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmer's murdered

किसान की गला काटकर हत्या

Tue, 01 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer's murdered
संसारा गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध किसान की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव चकमार्ग के पास एक बाग में पड़ा मिला। सुबह खेत जा रहे एक ग्रामीण ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिवारीजनों और ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली सकी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ व एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सोमवार को संसार गांव के शिवप्रताप सिंह (82)  पुत्र सुंदर सिंह सुबह करीब सात बजे घर से खेत के लिए निकले थे। डेढ़ घंटे बाद साढ़े आठ बजे गांव के ही रामफेर ने आबादी से करीब एक बाग में शिव प्रताप का खून से लथपथ शव देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसकी जानकारी उनके परिवारीजनों और दूसरे ग्रामीणों को दी। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के पौत्र अजीत सिंह की सूचना पर पुलिस ने गांव में कई लोगों से घटना की बाबत बात की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

किसान की गर्दन और सीने पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। वृद्ध किसान की हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक के छोटे पुत्र शिवमृर्ति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।


कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम करा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। सीओ केडी मिश्र व एएसपी शफीक अहमद ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed