{"_id":"592b10424f1c1bf114bdae7f","slug":"efforts-to-burn-kerosene-on-women-and-burn-them-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 28 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पकौली गांव में भूमि विवाद के चलते एक महिला पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में शत्रोहन व सत्यनाम के बीच घर के सहन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। बंटवारे को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में बीते सप्ताह शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्त में लेकर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की थी।
रविवार को शत्रोहन की पत्नी माधुरी घर में अकेली थी तभी वहां पहुंचे सत्यनाम भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। इस बीच जब माधुरी ने विरोध किया तो सत्यनाम ने केरोसिन डाल कर आग लगा दी। जिससे महिला के हाथ झुलस गए और साड़ी जल गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने महिला को किसी तरह से बचाया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने माधुरी को इलाज के लिए सीएचसी भेजकर घटना की जांच शुरू की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने बताया कि दोनों पक्ष में पहले से विवाद चला आ रहा है। कहा मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।