{"_id":"592873d94f1c1b3f765368fd","slug":"drunken-lawyer-made-thunderbolt-at-bus-and-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत वकील ने बस व कोतवाली में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत वकील ने बस व कोतवाली में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में बस पर सवार हुआ वकील चालक-परिचालक से भिड़ गया। बस में बैठने को लेकर सवारियों से अभद्रता कर हंगामा करने लगा। जिस पर चालक बस लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां पहुंचते ही वकील ने संतरी के रायफल छीनने का प्रयास कर जमकर हंगामा काटा। यह देख पहुंचे सिपाहियों ने धुनाई कर वकील को लॉकप में डाल दिया।
बाराबंकी डिपो की बस यूपी 41 एटी 3797 शुक्रवार को हैदरगढ़ से सवारी लेकर बाराबंकी आ रही थी। कोठी से वकील अजय त्रिपाठी नशे की हालत में बस पर बाराबंकी आने के लिए सवार हुए। वकील ने यात्रियों से अभद्रता करनी शुरू की तो चालक दिलीप ने मना किया।
जिसके बाद वकील चालक से भिड़ गया। परिचालक अमर सिंह ने वकील को शांत कराना चाहा तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। जिसके बाद चालक बस लेकर कोतवाली नगर पहुंच गया। यहां पहुंचे वकील ने संतरी की रायफल छीनने के प्रयास किया और हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
यह देख मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने वकील की पिटाई कर उस लॉकप में डाल दिया। इस संबंध में एसएसआई श्याम सुंदर पांडेय का कहना है कि बस के परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नशे में धुत वकील का मेडिकल कराया गया। जिसमें अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है।