फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Drop in pit tractors, Teen's Death

खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, किशोर की मौत

Tue, 21 Jul 2015 10:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कल्याणी नदी के पास गहरे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, 6 अन्य घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बनीकोडर लाया गया। जहां से दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर जमोली गांव से एक ट्रैक्टर बच्चों को बिठाकर इब्राहिमाबाद खेत में धान लगाने जा रहे थे। रास्ते में कल्याणी नदी के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर ट्रैक्टर गहरे खड्ड में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार जमोली गांव हरिकेश (16) पाल पुत्र रामलगन की मौके पर मौत हो गई। जबकि, जैस मोहम्मद (10) पुत्र लालमोहम्मद, जय सिंह (11) पुत्र धनी, रुमान (10) पुत्र इरफान, कुसुमा (11) पुत्री जियालाल, अरफत (10) पुत्र मुनव्वर, बब्लू (11) पुत्र पुनवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन फानन मेें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है। जहां से जैस मोहम्मद व जय सिंह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में मरने वाले बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल जेएल सोनकर का कहना है कि एक वाहन को बचाने के चक्कर मेें ट्रैक्टर पलटने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed