{"_id":"892d40b5bdff41d2cd3d251da43a59a4","slug":"distribute-dress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू फिर भी बांट दी ड्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता लागू फिर भी बांट दी ड्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी एक ब्लॉक प्रमुख ने प्राइमरी स्कूल में ड्रेस का वितरण कर दिया। इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी से की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम फतेहपुर को जांच सौंप दी।
विज्ञापन
फतेहपुर ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र गौतम ने प्राथमिक विद्यालय खैरा में 63 बच्चों में ड्रेस का वितरण किया था। पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसे में राजनीतिक दल का कोई भी नेता सरकारी कार्यक्रम में न तो शिरकत कर सकता है और न ही चेक व ड्रेस का वितरण कर सकता है।
विज्ञापन
लेकिन यहां के प्रधानाध्यपक मयाराम ने ब्लॉक प्रमुख के हाथों बच्चों में ड्रेस का वितरण करा दिया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया से की गई। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में ड्रेस का वितरण आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में नहीं आता है।
विज्ञापन
लेकिन अगर कोई नेता ऐसा करता है तो वह आचार संहिता की उल्लंघन की श्रेणी में आता है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा ड्रेस बांटने का मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम फतेहपुर को जांच सौंप रिपोर्ट मांगी है।