{"_id":"5a2d73a04f1c1b78548c2503","slug":"dispute-of-way-burnt-the-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा रास्ते का, फूंक डाली बस्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा रास्ते का, फूंक डाली बस्ती
बाराबंकी
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के चौधरी पुरवा मजरे बल्लोपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद आगजनी से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में बस्ती में आग लगा दी। आग लगने से ग्रामीणों के सारे आशियाने जल गए जिसमें रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की जमकर पिटाई की जिससे कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएम, एसपी ने पहुंचकर जायजा लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर पांच थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने आठ नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस घटना में लापरवाही मिलने पर एसपी ने तीन सिपाही व एक चौकी इंचार्ज को निलंबित किया है।
मोहम्मदुपुर खाला थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा मजरे बल्लोपुर गांव में पप्पू वर्मा व सुरेश चौहान के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुलिस की सांठ-गांठ कर पप्पू वर्मा सुरेश चौहान की भूमि पर रास्ता निकाल रहे थे। जिस पर सुरेश चौहान राजी नहीं थे।
सुरेश ने शनिवार को सुबह थाने में शिकायत भी की थी। जिसके बाद शनिवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल हो गया। जिसकी सूचना पप्पू वर्मा ने चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा को दी। सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेश के परिवारीजन और पप्पू वर्मा के परिवारीजनों से बात कर रहे थे तभी पप्पू वर्मा पक्ष के लोगों ने सुरेश व उनके परिवारीजनों के मकानों में आग लगा दी।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए एक दर्जन से ज्यादा मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में गांव की चौहान बस्ती में आशाराम, धर्मपाल, कल्लू, राम प्रकाश, सोने लाल, सर्वेश, राम विलास, ननकू, संग्राम राम मौज, सोभाराम, समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए।
जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने हजारों का नुकसान होने की बात कहते हुए पुलिस पर भी पिटाई का आरोप भी लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्म्मदपुर खाला जनमेजय सचान ने बताया बल्लोपुर विवाद में पुलिस ने राममौज की तहरीर पर विपक्षी लल्लू, कल्लू, पप्पू, रग्धा, रामू,कपिल, पग्गल, जगजीवन को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ आगजनी, मारपीट का केस दर्ज किया है।
इनमें से छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने मोहम्मदपुर खाला थाने के लालपुर करौता चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा समेत सिपाही प्रदीप, रामू व राजेश को निलंबित कर दिया है। एसपी के पीआरओ संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश कप्तान द्वारा दिए गए हैं।
मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी : बल्लोपुर गांव में हुई घटना की जानकारी पर शनिवार की देर रात जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिग्मबर के साथ पहुंचकर मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के पांच थानों की पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। मौके पर एसडीएम रामनगर लवकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर उमा शंकर सिंह, सीओ रामनगर अरविन्द कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी सूरतगंज विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
पीड़ितों को दी राहत सामग्री : बल्लोपुर की घटना के बाद रामनगर एसडीएम लवकुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार ने पीड़ितों में रविवार को दो कम्बल, तिरपाल व राशन सामग्री बांटी।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में दो पक्षों में रास्ते का विवाद था। इसमें एक पक्ष द्वारा रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा था जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। इस दौरान हुई मारपीट व आगजनी के दौरान मारपीट कर रहे ग्रामीणों को शांत करने के लिए पुलिस ने उन्हें खदेड़ा था। पुलिस पर ग्रामीण पत्थर फेंक रहे थे इसके चलते हल्का बल प्रयोग किया गया व आग को बुझवाया गया। इस घटना में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -दिगंबर कुशवाहा, एएसपी उत्तरी