फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva kotwal suspended, CO City also diverge

देवा कोतवाल निलंबित, सीओ सिटी भी हटी

Wed, 02 Sep 2015 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत के बाद जबरन मृतक का अंतिम संस्कार कराने पर भड़की भीड़ द्वारा माती पुलिस चौकी फूंकने के बाद पुलिस के कहर बरपाने के मामले में सीओ व एसओ पर गाज गिर गई।
विज्ञापन


शासन की नाराजगी केे बाद एसपी अब्दुल हमीद ने बुधवार को कोतवाल मनोज पंत को निलंबित करते हुए सीओ सिटी अमिता वर्मा को भी हटा दिया है। एसपी रीडर मोहन वर्मा को कोतवाल देवा बनाया गया और सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह को सीओ सिटी का कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद मृतक के शव का पीएम के बाद पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार करा दिया था। इससे आक्रोशित भीड़ द्वारा माती पुलिस चौकी दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने माती क्षेत्र के कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया था व लोगों के घरों में तोड़फोड़ की थी। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की बात ही सामने आ चुकी है। जिसके चलते बुधवार को एसपी अब्दुल हमीद ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में मौत मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
देवा कोतवाली में पुलिस हिरासत में हुई सुभाष राजवंशी निवासी ग्राम सैरपुर थाना मड़ियांव जिला लखनऊ की मौत मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कर रही एसडीएम सदर नीलम यादव ने बताया कि इस घटना के संबंध में 9 सितंबर को बयान दर्ज किए जाएंगे।

एसडीएम ने कहा कि जिस व्यक्ति को लिखित अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करना हो वह इस दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच में एसडीएम नवाबगंज न्यायालय में आकर अपने बयान दर्ज करा सकता है।

गांवों में अभी भी पुलिस का खौफ
माती के कई गांवों में बुधवार को भी पुलिस के खौफ के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। सरसौंदी गांव स्कूल में एक भी बच्चा नहीं पहुंचा। देवा पुलिस के डर से क्षेत्र के सरसौंदी, मुरादाबाद व जरूवा, मुज्जफर गांव के लोग सोमवार की रात को ही अपने अपने घरों में ताला बंदकर फरार हो गए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वालों ने कई घरों  में इस तरह से उत्पात मचाया है कि घर मेें रखा राशन तक फेंक दिया है। बुधवार को भी इन गांवों में इक्का दुक्का लोग ही दिखे अभी भी यहां पर ज्यादातर गांवों में सन्नाटा ही पसरा हुआ है और पुलिस का खौफ ग्रामीणों के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रहा है।

बुधवार को भी स्कूल में नहीं पहुंचे बच्चे
सरसौंदी गांव के बाहर बने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अमर उजाला प्रतिनिधि ने जब वहां का हाल  जाना तो बुधवार को भी यहां एक स्कूल में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था।

बताते चले कि मंगलवार को भी स्कूल में कोई छात्र नहीं आया था। स्कूल के  प्रधानाचार्य सावित्री जायसवाल व साफिया खातून ने बताया कि जब गांव में ही सन्नाटा है तो भला स्कूल में बच्चे कहां से आ जाएंगे।

भइया रात में गांव आई थी पुलिस
माती क्षेत्र के सरसौंदी गांव के रामलखन, गुड़्डू, रामू, रिजवान आदि ने कहा कि भइया मंगलवार रात करीब तीन बार पुलिस गांव में आई थी, लेकिन गांव के लोग अपने घर से नहीं निकले।

बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए कप्तान जिम्मेदार : प्रियंका
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को देवा कोतवाली, माती पुलिस चौकी व पुलिस बर्बरता का शिकार हुए पड़ोस के गांवों के लोगों से मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने एसपी को जिले से हटाने के साथ ही ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि जनपद में एसपी अब्दुल हमीद के रहते हुए न तो बवाल रुकेगा और न ही शांति व्यवस्था कायम हो सकेगी।

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को देवा कोतवाली, माती पुलिस चौकी व  पुलिस बर्बरता का शिकार हुए पड़ोस के गांवों के लोगों से मुलाकात की।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला व सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि जनपद में एसपी अब्दुल हमीद के रहते हुए न तो बवाल रुकेगा और न ही शांति व्यवस्था कायम हो सकेगी। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने भी कहा कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

 भाजपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य एएसपी कुंवर ज्ञानजंय सिंह से मुलाकात कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई व आम जनता का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की।


इसके बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल सरसौंदी, जरूवा, मुरादाबाद, रेंदूआ पल्हरी आदि गांवों में पहुंचा और यहां पर उन लोगों के घर का हाल देखा जहां पुलिस ने उत्पात मचाया था। भाजपाइयों ने मांग करते हुए कहा है कि जिले से एसपी को हटाया जाए, पुलिस ने जिन घरों में तोड़फोड़ की है उस मामले में पुलिस कर्मियों पर भी रिपोर्ट दर्ज हो। भाजपाइयों ने पूरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed