{"_id":"57a8ce504f1c1bb809ee430e","slug":"deputy-secretary-s-son-daughter-in-law-grand-daughter-and-driver-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में उपसचिव के बेटे-बहू-पोती समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिवालय में उपसचिव के बेटे-बहू-पोती समेत चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
सचिवालय के उपसचिव एसके शाही के बेटे सर्वेश (35), बहू रुचिका (30) और तीन साल की पोती श्री व कार चालक नीलमणि (30) की सोमवार दोपहर में बाराबंकी के रामसनेही घाट हाइवे पर मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
पेशे से इंजीनियर सर्वेश पत्नी और बेटी को गोरखपुर स्थित ससुराल से लेकर लौट रहे थे। फैजाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने कार में टक्कर मार दी। कार उछलकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सर्वेश और बेटी श्री की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गंभीर रूप से घायल रुचिका और ड्राइवर नीलमणि को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सर्वेश मेरठ में रिलायंस कंपनी में इंजीनियर था। वह मेरठ से ड्राइवर नीलमणि के साथ कार से गोरखपुर स्थित ससुराल गया और वहां से पत्नी व बेटी को लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
रामसनेही घाट कोतवाली के इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे हाइवे पर ताला मोड़ के पास एक कट से कार निकल रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर करीब 20 फीट आगे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे से हाइवे पर जाम लग गया। राहगीरों की मदद से सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया।
हालांकि, तब तक सर्वेश और श्री दम तोड़ चुके थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने रोडवेज बस के टक्कर मारने की जानकारी दी है। हाईवे के रेस्टोरेंट-ढाबों और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
आज घर पर होना था रुद्राभिषेक उपसचिव ने बताया कि मंगलवार को घर पर रुद्राभिषेक का आयोजन था। सर्वेश रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए ही पत्नी और बेटी को लेने गया था। सर्वेश के अलावा एक बेटी स्वाति है जो कनाडा में एक कंपनी में इंजीनियर है। हादसे की खबर मिलते ही वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गई है।
बेहोश होकर गिर पड़े उपसचिव
पुलिस ने हादसे की खबर देने के लिए उपसचिव एसके शाही को फोन किया। उस वक्त वह ऑफिस में थे। बेटे और पोती की हादसे में मौत की खबर मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आंखों के आगे अंधेरा छा गया। शाही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इधर, बेटे-बहू और पोती की मौत का पता चलते ही सर्वेश की मां गीता की हालत भी बिगड़ गई।
किरायेदार स्वतंत्र कुमार द्विवेदी ने उन्हें संभाला। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी बहू रुचिका सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। डेढ़ महीने पहले घर के पास एक सड़क हादसे में उसके बायें हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद वह बेटी को लेकर मायके चली गई थी।
सर्वेश का परिवार खत्म, जिसने सुना उसकी आंखों से बरसने लगे आंसू
हादसे में पूरे परिवार के खत्म होने की खबर से कॉलोनी में शोक है। दोपहर से ही सचिवालय के उपसचिव के रिश्तेदार व आसपास के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि सर्वेश और उसका परिवार अब उनके बीच नहीं रहा। चारों तरफ सन्नाटा छाया था। मां गीता बार-बार बेहोश हो रही थी। पड़ोस की महिलाएं उन्हें संभालने में लगी थीं। देर रात तक सर्वेश के घर पर भीड़ एकत्र थी।