{"_id":"5913561a4f1c1b1157852525","slug":"death-of-divyang-teanager-girl-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग किशोरी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 10 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कैथी तिंदवानी गांव में दिव्यांग किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किशोरी की हत्या उसके पिता ने परिवारीजनों के साथ मिलकर की है। पुलिस जब तक मौके पर जाती तब तक किशोरी के शव को जला दिया गया। इस बीच परिवारीजन भी घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद पिता समेत अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है।
थाना सतरिख क्षेत्र के कैथी तिंदवानी गांव निवासी मोनी (13) पुत्री मंगलू निषाद दोनों पैरों से निशक्त है। बुधवार की सुबह मोनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि मोनी की हत्या उसके पिता ने कर दिया है और शव जलाया जा रहा है।
इस बीच जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी का शव जल चुका था। वहीं उसकी मां छेदाना उसके सभी आठ भाई बहन व पिता मौके से फरार हो गए है। प्र
भारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि किशोरी नौ भाई व बहन हैं और दिव्यांग होने के चलते बीमार रहती थी। एसओ ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि पिता व मां ने हत्या की है जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि किशोरी की बीमारी से मौत हुई है। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर परिवारीजनों के न मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
कहा इस मामले में पिता समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एसओ ने कहा अभी तक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसी के आधार पर कार्रवाई हो रही है। आगे जब कोई गिरफ्तारी होगी तो पूरा मामला सामने आ सकेगा।