फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   daughter died in dispute between couple

दंपती के बीच विवाद में गई मासूम बेटी की जान

Mon, 30 Oct 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन

एक दंपती के बीच आपसी विवाद ने दो वर्षीय मासूम बेटी की जान चली गई। दंपती के बीच दो सप्ताह पूर्व हुए झगड़े के बाद बात बढ़ने पर पत्नी मायके रहने चली गई तो पति वहां पहुंचा और अपनी दो साल की बेटी को घर लेकर चला आया। इस बीच रविवार की रात बेटी की अचानक मौत हो गई। पत्नी ने पति के खिलाफ बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू किया है।

विज्ञापन

           
बस्तीपुरवा निवासी राजेश यादव का पत्नी ऊषा यादव से लगभग दो सप्ताह पूर्व घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद ऊषा अपनी दो वर्ष की पुत्री अंबिका को लेकर अपने मायके ग्राम नेवाज खेड़ा थाना गोसाईगंज जिला लखनऊ चली गयी थी। इसके बाद पति राजेश शुक्रवार को ससुराल नेवाज खेड़ा पहुंचा और पत्नी से झगड़ा कर अपनी बेटी को लेकर चला आया था।
विज्ञापन


इस बीच रविवार रात बेटी की अचानक मौत हो गई। बेटी की मौत होने की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह ऊषा अपने पिता श्याम लाल भाई प्रमोद कुमार के साथ कोठी थाने पहुंची और पति राजेश पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं, पति राजेश का कहना है कि बेटी पहले से बीमार चल रही थी जिसका इलाज भी कराया जा रहा था। रविवार की रात बेटी की अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है।             

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed