फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dancing with dancers, nine injured

डांसरों संग नाचने को लेकर मारपीट, नौ जख्मी

Mon, 19 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 19 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शादी में डीजे पर नृत्य कर रही नृत्यांगनाओं के साथ डांस करने को लेकर रविवार रात कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें नौ लोग जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान उपद्रवियों ने कई वाहन भी तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।       
विज्ञापन


मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के इमामीपुरवा मजरे सोहई का है। इस गांव की निवासी रामचंदर रावत की पुत्री वंदना का विवाह थाना जरवल रोड के ग्राम टेप्पू सीपा, घाघराघाट निवासी सहजराम के पुत्र अर्जुन से तय हुआ था। रविवार देर शाम बारात पहुंची थी। देर रात भोजन के पश्चात बाराती डीजे पर डांस कर रही चार नृत्यांगनाओं का डांस देखने में मशगूल थे।
विज्ञापन


इसी बीच वहां बैठे कुछ शराबी डांसरों पर रुपये लुटा रहे थे। इसी दौरान कुछ जनाती भी वहां डांस देखने पहुंच गए। तभी किसी बात को लेकर बाराती व जनाती पक्ष में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। बारातियों की गाड़ियां भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गईं। मामला बिगड़ता देख किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में जनाती पक्ष के बच्छराज, भूरे, रमेश व बराती पक्ष के राकेश, वासुदेव पांडेय, रोशन गुप्ता, पिंटू, रामकुमार, सुरेंद्र कुमार घायल हो गये। घायलों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। 


एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि, शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed