{"_id":"5831e5bb4f1c1b9c28b39762","slug":"cylinder-exploded-killing-the-boy-on-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटा, बर्थडे पर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटा, बर्थडे पर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
गांधी नगर मोहल्ले में रविवार को घर में बच्चे के जन्मदिन पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से बालक की मौत हो गई। जिस बालक की मौत हुई है उसी का जन्मदिन समारोह मनाने के लिए घर में मां खाना बना रही थी।
इस हादसे मेें पक्के घर की दीवार व छत का कोना भी उड़ गया। हादसे के बाद कमरे में लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। मौके पर पहुंचे एडीएम व एएसपी ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद गांव निवासी सल्लन गुप्ता शहर में ही गांधी नगर मोहल्ले में अपना निजी घर बनाकर रह रहे थे। रविवार को सल्लन गुप्ता के इकलौते पुत्र विष्णु गुप्ता (13) का जन्मदिन था। इसी को लेकर घर में खाना बनाया जा रहा था। खाना बनते समय दिन मेें करीब चार बजे अचानक गैस लीकेज के चलते घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
जिसे बुझाने का प्रयासा विष्णु कर रहा था तभी विस्फोट हो गया। सिलेंडर फटने के दौरान घर में मौजूद सल्लन गुप्ता उनकी पत्नी शांति गुप्ता व एक युवती तो भाग निकली लेकिन विस्फोट की चपेट में आकर विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कमरे में आग लग गई और वहां रखा हजारों की कीमत का सामान जलकर खाक हो गया।
विस्फोट इतना तेज था कि घर की पक्की दीवार व छत का कोना भी उड़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगोें की काफी भीड़ लग गई। वहीं इकलौते पुत्र की मौत पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही सदर विधायक सुरेश यादव ने भी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू किया आग
जिस घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है वह भारत गैस कंपनी का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद घर में लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद काबू किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी व एफएसओ अरविंद सिंह ने मामले की जांच की। एफएसओ ने बताया कि गैस पाइप में लीकेज होने से सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। कहा, मामले की पड़ताल की जा रही है।
एडीएम, एएसपी मौके पर पहुंचे
घर में घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की जानकारी पर एडीएम अनिल कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, कोतवाल बीपी यादव समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियोें ने जांच की व पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।