फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime in badosarai

बैंक के पास टप्पेबाजोें ने उड़ाए 10 हजार

Fri, 27 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 27 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime in badosarai
- फोटो : Demo
बदोसरायं कस्बे में एक बैंक के सामने से टप्पेबाजों ने किसान से दस हजार रुपये की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस  से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मौके  पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


रामनगर थानाक्षेत्र के चौहानपुर गांव निवासी बहादुर पुत्र रामबहादुर बृहस्पतिवार को बदोसराय कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पैसे निकालने गए थे। बहादुर ने बताया कि बैंक से दस हजार रुपये निकलवाने के बाद वह बैंक के बाहर खड़े थे तभी तीन युवक पैदल पहुंचे और रुपयों की गड्डी से बंधे रुमाल को उन्हें सौंपते हुए कहा कि इसमें तीस हजार रुपये है आप अपने दस हजार हमें दे दो।
विज्ञापन


इनका कहना है कि खुले रुपये लेने के लिए जालसाजों ने उसे धोखे में डालकर रुपयों से बंधा रूमाल बताकर दस हजार लेकर बैंक की ओर चले गए। इस बीच बहादुर भी अपने घर आ पहुंचे और जब रूमाल खोलकर देखा तो उसमें रुपये की जगह कागज की गड्डी बंधी थी। इस बात का पता लगने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed