फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   created video clips to rape

युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो क्लिप

Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में फंसाकर एक युवती के साथ रेप कर वीडियो क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आया है। बीते साल 5 नवंबर को हुई इस वारदात की शिकायत पीड़िता के परिवारीजनों ने शनिवार को पुलिस से की। आरोप है कि आरोपी ने युवती के पिता से दो लाख रुपये की मांग भी की थी रुपये न देने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी व युवती का विवाह हो रहा था लेकिन युवक द्वारा युवती का वीडियो बनाने के बाद रिश्ता टूट गया जिसके बाद युवती के परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के पिता ने पुलिस को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि वाहिद के साथ पुत्री का विवाह तय हुआ था। आरोप है कि इस बीच वाहिद व युवती के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वाहिद 5 नवंबर 2015 को युवती बोलेरो से लेकर जंगल की ओर गया। वहां पर आरोपी ने युवती से दुराचार किया उसके बाद उसका वीडियो क्लिप भी बना लिया। इसके बाद युवती व वाहिद दोबारा नहीं मिले। इस बीच 15 जनवरी को आरोपी ने युवती के पिता को युवती का वीडियो दिखाते हुए कहा कि ऐसी लड़की से वह विवाह नहीं करेगा जो विवाह के पहले ही इस तरह की वीडियो बनवा लेती है।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि युवक ने पीड़िता के पिता से दो लाख रुपये देने की मांग भी की और पैसे न देने पर वीडियो सार्वजनिक करने की बात कही। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed