{"_id":"c65ceed4efe00a5f9ee86229138759a1","slug":"chains-and-rings-of-the-couple-s-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से चेन व अंगूठी की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती से चेन व अंगूठी की लूट
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगौली-फतेहपुर मार्ग पर साइकिल से आ रहे दंपती को चार बदमाशों ने रोक कर पिटाई की और उनके पास से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूट कर गांव पहुंची महिला ने ग्रामीणों को आपबीती बताई। ग्रामीणों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।
फतेहपुर कोतवाली के ग्राम बीबीपुर निवासी अनंतराम रावत अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए सीतापुर जनपद के कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम बंशीपुर गया हुुआ था। रविवार की सुबह वह साइकिल से लौट रहा था। भगौली-फतेहपुर मार्ग पर कटघरा पुल पर सुबह करीब दस बजे बैठे चार बदमाशों ने अनंतराम को रोक लिया। बदमाशों ने पहले अनंतराम की पिटाई की। इसी बीच महिला मौके से भाग निकली।
गांव पहुंची अनंतराम की पत्नी ने ग्रामीणों को पूरी वारदात बताई। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग निकले। पीड़ित अनंतराम ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। अनंतराम ने बताया कि लूट में गांव का पिंटू व उसके तीन अन्य साथी शामिल थे। वह सोने की चेन व अंगूठी लूट कर ले गए है। कोतवाल डीसी मिश्र ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है। मारपीट का मामला है। जांच की जा रही है।