फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Businessman shot dead in land dispute

जमीन विवाद में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Fri, 01 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 01 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Businessman shot dead in land dispute
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी से घर लौट रहे एक टेंट व्यवसायी को गुरुवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद व्यवसायी कुछ दूर स्थित पालेसर के सामने बाइक समेत गिर गया। पालेसर पर काम करने वालों ने युवक के परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


घर वालों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी अजमन निवासी राजकुमार (35) पुत्र पूर्णमाशी टेंट का व्यवसायी था।
विज्ञापन


राजकुमार के दोस्त महेश के नाम कोठी-अवसानेश्वर मार्ग पर बंजर जमीन का पट्टा है जिस पर गांव का काली अपना आधिपत्य जता रहा था। महेश व काली के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर तीन माह से विवाद चल रहा था। 15 दिन पूर्व राजकुमार ने कचहरी में पैरवी कर महेश की जमीन की पैमाइश करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात विपक्षी काली को नागवार गुजरी जिससे काली व राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई। गुरुवार रात करीब 11 बजे राजकुमार महेश की बाइक से बाराबंकी से अपने घर लौट रहा था। तभी  पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने टेड़वा पट्टी चौराहे के पास पीछे से फायर झोंक दिया। गोली राजकुमार के दाहिने कंधे के नीचे जा घुसी।

वारदात को अंजाम देने के बात आरोपी कैसरगंज की ओर फरार हो गए। गोली लगने के बाद युवक घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर  सड़क किनारे लगे रामचंद्र के पालेसर पर जाकर गिर गया। वहां काम करने वाले लोग दौड़े तो लहूलुहान युवक ने अपने परिवारीजनों को सूचना देने की बात कही। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन आननफानन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां रात 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता पूर्णमाशी ने थाने पर आरोपी काली, बद्री व किशोर आदि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रात को ही छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की जानकारी होने पर मौके पर एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी शफीक अहमद व सीओ श्रीपाल यादव पहुंचकर मौका मुआयना किया। 

कहीं चुनाव रंजिश तो नहीं हत्या की अहम वजह
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने बसपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव इस बार लड़ा था जिसमें वह दूसरे नंबर पर रहीं। विपक्षी सपा समर्थक उर्मिला देवी ने चुनाव जीता था। चुनाव में गांव के निवासी सुशील कुमार वर्मा उर्मिला के पक्ष में था।

उसके बाद पंचायत चुनाव में सुशील वर्मा की पत्नी विमला देवी व चंद्रावती प्रधान पद के उम्मीदवार थे। जिसमें राजकुमार ने चंद्रावती का समर्थन किया लेकिन वह हार गई। चुनाव के दौरान कई बार दोनों में कहासुनी भी हुई थी। 

मासूमों के सिर से उठा बाप का साया
मृतक राजकुमार की हत्या के बाद उसकी पत्नी राजकुमारी व चंदू (8), छोटू (1) व परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात के बाद गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार काफी मिलनसार युवक था।

वह दूसरे के मुसीबत में हमेशा साथ देता था। महेश के साथ दोस्ती इस कदर निभाई की वही दोस्ती उसके पर बन आई। युवक की मौत के बाद दो मासूमों से उसके पिता का साया उठ चुका है। 


मृतक के पिता पूर्णमासी ने तीन लोगों को खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियो को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -राय सिंह यादव, एसओ कोठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed