फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bikes parked in the police station to report the accident showed enter

कोतवाली में खड़ी बाइक से दुर्घटना दिखा दोबारा दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की मनमानी इस कदर हावी है कि अपनों कोे भी नहीं छोड़ा। कोतवाली नगर में तैनात दीवान की दुर्घटना के बाद कोतवाली में खड़ी उसकी बाइक से कुछ दिन बाद ही पुलिस ने दोबारा दुर्घटना दिखा दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया। अब परेशान दीवान अपनों से मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस पर पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़ित कैैलाशनाथ वर्मा ने बताया कि वह कोतवाली नगर में दीवान पद पर तैनात है। पिछले साल 10 अक्तूबर 2015 को नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की रैली में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के बाद वह अपनी बाइक यूपी 32 डीजे 9731 से कोतवाली आ रहा था। देवा तिराहा पर अनुबंधित बस ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में वह बेहोश हो गया। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। बाइक व अनुबंधित बस को कोतवाली में खड़ा किया गया था। पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा संख्या 672/15 दर्ज किया था। इस दौरान घायल एचसीपी कैलाशनाथ वर्मा दो माह 22 दिन के मेडिकल पर रहा और ट्रॉमा सेंटर में ही उपचार करा रहा था। दो जनवरी 2016 को कोतवाली में आमद दर्ज कराई।
विज्ञापन

ड्यूटी जॉइन करने पर मालूम हुआ कि पीड़ित के खिलाफ पिछले साल ही 23 अक्तूबर 2015 को उपचार करा रहे कैलाश की बाइक से दुर्घटना दिखा फिर से मुदकमा संख्या 736/15 किया गया है। इस दिन हुई दुर्घटना में चौकी मंडी के सिपाही पारसनाथ यादव दोनाें बाइक को कोतवाली में मुंशी को नोट करा गए थे। जिसमें एक बाइक कैलाशनाथ की थी। जो पहले से ही कोतवाली परिसर में खड़ी थी। जबकि दूसरी बाइक को छोड़ दिया गया था। पीड़ित कैलाश नाथ का कहना है जब उसकी बाइक पहले से ही कोतवाली परिसर में खड़ी थी तो उससे दुर्घटना कैसे संभव है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed