{"_id":"56e84fd94f1c1bcc148b4924","slug":"bike-riding-miscreants-looted-1-million-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 1 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 1 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सक्रिय बाइकर्स गैंग ने फिर पुलिस को चुनौती दी है। देवा कोतवाली क्षेत्र में सिपाहिया गांव के निकट सोमवार की देर रात एक बकरी व्यापारी व उसके साथियों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली।
वारदात के बाद तीनों बदमाश असलहा लहराते हुए देवा की तरफ भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
फतेहपुर कस्बे के मस्तान रोड निवासी अलीम कुरैशी बकरियों की खरीद फरोख्त का व्यापार करते हैं। अलीम कुरैशी अपने चचेरे भाई राशिद के साथ वाहन से सोमवार की देर रात कालपी जा रहे थे।
विज्ञापन
अभी यह लोग देवा कोतवाली इलाके में चिनहट मार्ग पर सिपाहिया गांव के पास ही पहुंचे थे तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी के वाहन के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर तमंचा सटा दिया।
इस बीच व्यापारी अलीम कुरैशी के पास मौजूद करीब एक लाख रुपये की नकदी लूटने के बाद तीनों बदमाश देवा की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।