फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba has raped girl with rape

बालिका के साथ ढोंगी बाबा ने किया रेप

Fri, 29 Sep 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र में एक ढोंगी बाबा ने बहाने से सात वर्षीय बालिका को कुटिया में बुलाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। देर तक बालिका के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुटिया पहुंचने पर ढोंगी बाबा को संदिग्धावस्था में देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने ढोंगी बाबा की जमकर धुनाई की। फिर मौका देखकर बाबा फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन ढोंगी बाबा पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

 
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की एक सात वर्षीय बालिका के साथ बृहस्पतिवार शाम गांव के ही ढोंगी बाबा रामचंद्र उर्फ मामा (60) पुत्र रामनारायन ने दुराचार किया। पुलिस ने बताया कि बाबा गांव के बाहर एक कुटी बनाकर रहता है रात में बाबा किसी बहाने से बालिका को अपनी कुटिया में बुला ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर तक जब बालिका घर वापस नहीं आई तो उसके पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की खोजबीन करते हुए कुटिया में पहुंचा तो वहां पर बालिका के साथ बाबा को संदिग्धावस्था में देखकर उसके होश उड़ गए और उसने बाबा की पिटाई शुरू कर दिया। शोर-गुल सुनने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचने लगे।


ग्रामीणों को आता देख बाबा मौके से फरार हो गया। बालिका के पिता के अनुसार बाबा झाड़-फूंक का कार्य करता है तथा गांव के बाहर अपनी कुटिया बनाकर रहता है। बाबा का हमारे घर आना जाना था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि बाबा की नजर हमारी बच्ची पर है। पीड़ित पिता ने इसकी तहरीर सतरिख थाने में दिया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी बाबा को खोजना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed