{"_id":"573cb34f4f1c1b644eac8a17","slug":"baba-clue-police-districts-houselisting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा का सुराग नहीं कई जिलों की खाक छान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा का सुराग नहीं कई जिलों की खाक छान रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 18 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोंगी बाबा परमानंद का सुराग लगाने मेें पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बाबा की तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर पूर्वांचल के जिलों मेें नेपाल बार्डर तक चक्कर काट रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई अहम जानकारी बाबा के बारे मेें नहीं लग सकी है। बाबा की तलाश में करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें अलग अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
देवा के हर्रई आश्रम के बाबा परमानंद का महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बाबा का वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने मामले में खुद वादी बनते हुए बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद मंगलवार को बाबा के ड्राइवर ने एक और मुकदमा बाबा के खिलाफ दर्ज कराया है। बाबा की तलाश में पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें लगी हैं लेकिन बाबा के बारे मेें कुछ भी पता पुलिस को नहीं पा रहा है।
लखनऊ में मिली थी बाबा की लोकेशन
पुलिस सूत्रों की माने तो तीन दिन पूर्व पुलिस को लखनऊ जिले के एक इलाके में बाबा की लोकेशन मिली थी। वहां पर पुलिस टीम गई भी लेकिन बाबा जिस घर में बताए जा रहे थे पुलिस वह घर ही नहीं तलाश सकी। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर बाबा वहां से भाग चुके है।
विज्ञापन
लखनऊ से लेकर नेपाल बॉर्डर तक चल रही तलाश
बाबा के भक्तोें की संख्या नेपाल, बिहार व पूर्वांचल के इलाकों मेें अच्छी होने के चलते पुलिस को शक था कि बाबा नेपाल निकल गए हैं हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। ऐसे में पुलिस टीमें लखनऊ, सीतापुर समेत नेपाल बार्डर तक पूर्वांचल के जिलों में बाबा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
बाबा परमानंद की तलाश में करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें लगी है। पुलिस अपना काम कर रही है जल्द ही बाबा को गिरफ्तार किया जाएगा। -विशाल विक्रम सिंह, सीओ सिटी