फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attempted rape case on Baba

बाबा पर रेप के प्रयास का केस

Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape case on Baba
बाबा परमानंद - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का यौन शोषण, अभद्रता व अश्लील हरकतें करने वाले बाबा परमानंद के खिलाफ पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दुराचार के प्रयास, जानलेवा हमला करने, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार आरोपी बाबा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, लेकिन अधिकारी अभी गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने हर्रई के बाबा परमानंद के खिलाफ दुराचार के प्रयास, जानलेवा हमला व धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुत्र न होने से परेशानी के चलते वह बाबा हर्रई आश्रम में बाबा परमानंद से मिली थी।
विज्ञापन


बाबा ने बेटा पैदा करने के नाम उससे करीब एक लाख रुपये वसूले और लगातार तीन साल तक उसका शोषण करता रहा। जब मैने रुपये वापस मांगे तो बाबा ने मेरे साथ मारपीट की। बताते चलें कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने के बाद बाबा परमानंद का नाम सुर्खियों में आया था जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बाबा परमानंद को सोमवार की शाम गिरफतार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी बाबा की गिरफतारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस बाबा को गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को पुलिस बाबा की गिरफ्तारी की पुष्टि कर सकती है।

हर्रई के बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के खिलाफ पुलिस अब तक कुल 12 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। दर्ज मुकदमों में जानलेवा हमला करना, धोखाधड़ी, लूट, मारपीट, दुराचार के प्रयास आदि संगीन धाराएं लगी हैं। ऐसे में अब बाबा परमानंद को जेल जाने से छूट मिलना आसान नहीं होगा।

बाबा परमानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के बाद सोमवार देर शाम पुलिस ने फिर बाबा के आश्रम पर धावा बोला। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आश्रम के एक एक कमरे की फिर से तलाशी ली और इसके बाद पूरे आश्रम का नक्शा तैयार किया।

टीम का नेतृत्व दरोगा श्याम सुंदर बिंद कर रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि आश्रम उनके हलके में आता है। इसलिए आश्रम पर नजर रखना सामान्य बात है। वहीं हरई के ग्रामीणों का कहना है कि आश्रम में तलाशी के बाद पुलिस ने गांव में भी कुछ लोगों से पूछताछ की। यहीं से दो लोगों को गवाह बनाने की तैयारी है। बाबा की वीडियो वायरल होने के बाद श्याम सुंदर बिंद ने ही बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


बाबा परमानंद के खिलाफ एक महिला की तहरीर पर दुराचार के प्रयास, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अब्दुल हमीद पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed