फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Army jawan killed in road accident

सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

Sun, 09 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 09 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में चौकाघाट के पास शनिवार देर रात सेना के एक जवान को ट्रक ने रौंद दिया। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एसओ रामनगर राजनाथ यादव ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे गोंडा में करनैलगंज के गांधीनगर निवासी अभिमन्यु शुक्ल (35) पुत्र कैलाश शुक्ल मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। चौकाघाट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


अभिमन्यु वर्तमान में कानपुर छावनी में तैनात थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार जवान हेल्मेट नहीं लगाए था। युवक के पास मिले पैन कार्ड से अभिमन्यु शुक्ल के रूप में उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed