{"_id":"801f736e4c3369c374d1d3cca30392e4","slug":"agency-personnel-missing-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में एजेंसी कर्मी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में एजेंसी कर्मी लापता
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक व्यापारी के यहां नौकरी करने वाला युवक दो दिन से संदिग्ध हालात में लापता है। युवक के परिवारीजनों ने बुधवार को पुलिस से शिकायत करके व्यापारी पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है। जबकि व्यापारी ने युवक पर रकम लेेकर भागने का आरोप लगाया है।
शहर के रहने वाले मनीष निगम की धनोखर के पास टेलीकॉम कंपनी की एजेंसी है। मनीष की एजेंसी में नारेकापुरवा मजरे शुक्लई गांव निवासी दिलीप कुमार काम करता था। मनीष ने मंगलवार शाम पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके यहां काम करने वाला दिलीप करीब 80 हजार रुपये कैश व अन्य व्यापारियों के डेढ़ लाख रुपये लेकर 21 दिसंबर की शाम को भाग गया।
वहीं, जब दिलीप दो दिन तक घर नहीं पहुंचा तो बुधवार सुबह उसके परिवारीजन कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। दिलीप के भाई मनोज वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर व्यापारी मनीष पर अपने भाई को पीटने व गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल रवींद्र सिंह ने लापता युवक के परिवारीजनों से बात करने के बाद व्यापारी मनीष को भी कोतवाली बुलाया। इस बीच व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, रविनन खजांची, मनोज समेत तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।