फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After the murder of the innocent corpse was buried

हत्या के बाद दफनाई गई थी मासूम की लाश

Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में चार दिन पूर्व एक मासूम की हत्या कर उसका शव दफना दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की गई है। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपेार्ट कर विवेचना शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

 

कोठी थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी प्रदीप वर्मा ने लगभग एक वर्ष पूर्व गांव के ही राजेंद्र प्रसाद की पुत्री पुष्पा देवी से कोर्ट में शादी कर ली थी। जिसके बाद ससुरालीजन प्रदीप से रंजिश मानते थे।

विज्ञापन

 

एक सप्ताह पूर्व पुष्पा पति से झगड़ा कर तीन माह के बच्चे को लेकर मायके चली गयी। शुक्रवार को प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर पत्नी पुष्पा देवी, सास मीना देवी व ससुर राजेंद्र प्रसाद पर मासूम बेटे का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर शव दफनाने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ डीपीपाल से क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव थानाध्यक्ष रायसिंंय यादव गांव पहुंचकर शव खोदवाकर पीएम के लिए भेज दिया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed