फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After raping the girl had killed in the intention of revenge

बदले की आग में रेप के बाद बालिका का किया था कत्ल

Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
After raping the girl had killed in the intention of revenge
रेप के बाद बालिका के कत्ल का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर में गुरुवार को रेप के बाद बालिका की हत्या करने वाला देर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने पुलिस बताया कि बालिका के भाई ने उसकी पत्नी के साथ प्रेम विवाह कर उसी के गांव में रहने लगा था। जिससे उसकी बदनामी हो रही थी। इसी का बदला लेने के लिए बुधवार को घर के बाहर खेल रही मासूम को बहला फुसलाकर ले गया और रेप के बाद उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि बृहस्पतिवार को जैदपुर कस्बे के एक मोहल्ले की आठ वर्षीय बालिका से रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


बालिका का शव नाले में बरामद हुआ था। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए विक्रम रावत पुत्र राम आधार रावत निवासी अहिरान पूरब थाना जैदपुर को शुक्रवार की सुबह बैसपुर रारी पुलिया के पास से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या व रेप का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई ने आरोपी की पत्नी से कर लिया था प्रेम विवाह
पकड़े गये अभियुक्त विक्रम ने पूछताछ में बताया कि मृतका के सगे भाई शारदा प्रसाद ने ढाई वर्ष पूर्व मेरी पत्नी अनीता उर्फ  गुड़िया से प्रेम विवाह कर रख लिया था तथा उसी गांव में रहने लगा था। इससे हमारे परिवार की बहुत बदनामी हो रही थी। बुधवार की शाम मौका पाकर बालिका के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दिया था। 

लापता होने पर पुलिस को हुआ शक
बुधवार शाम को बालिका के लापता होने के बाद परिवारीजनों के साथ आरोपी विक्रम भी उसे तलाशने का नाटक कर रहा था। जहां पर उसने मासूम के शव को फेंका था। उस स्थान को छोड़कर बाकी आसपास के सभी जगहों पर उसे मासूम को खोजवाकर सबको भटकाने में लगा रहा।

इसके बाद गुरुवार सुबह घर से लापता हो गया। पुलिस ने जब  पूछताछ की तो पता चला कि इतनी बड़ी घटना के होने के बाद भी विक्रम सुबह से लापता है। इसी पर पुलिस को उस पर शक हुआ और देर रात उसे पकड़ लिया।

पैसे देने का लालच देकर बालिका को बुलाया
आरोपी ने बताया कि उसने बुधवार की रात करीब 8 बजे मृतका के घर के सामने गया तो वह अपने सगे भाई के साथ खेल रही थी। उसने मृतका के भाई  को 2 रुपये चुरमुरे खरीदने के लिए दिए। इसी बीच अभियुक्त द्वारा बालिका को रुपये का लालच देकर बहला-फुसलाकर कांशीराम कॉलोनी के पीछे खेत के गड्ढे में ले जाकर बलात्कार किया।


इस दौरान बालिका बेहोश हो गई तो घटना को छिपाने व दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने उसके पहने हुए दुपट्टे से गला कसकर बालिका की हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया था। इस वारदात के बाद यहां के लोगाें में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed