{"_id":"5aae8eb84f1c1b92778b6121","slug":"account-credited-with-5-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के खाते में साढ़े पांच करोड़ का मैसेज आने पर हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के खाते में साढ़े पांच करोड़ का मैसेज आने पर हड़कंप
Amarujala Bureau
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
की जा रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सट्टी बाजार की भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एक नाबालिग खाताधारक के अकाउंट में पांच करोड़ 55 लाख रुपए का मोबाइल पर मैसेज आने पर हड़कंप मच गया। खाताधारक इंटर का छात्र है और उसने मैसेज की जानकारी तुरंत अपने पिता को दी। जब नेटबैंकिग से चेक किया तो बैलेंस निल निकला। बैंक के टोलफ्री नंबर पर पता चला कि ज्यादा रकम जमा होने के कारण खाता होल्ड कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक ने कहा कि अवकाश पर होने के कारण इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को बैंक खुलते ही कहां से ट्रांजक्शन हुआ है। इसका पता किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी केशव शर्मा के नाम खाता संख्या 34564510097 में 16 मार्च को पांच करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 की रकम आने का मैसेज मिला। मैसेज 17 मार्च को देखने पर इसकी जानकारी केशव ने अपने पिता नरेंद्र को दी। नरेंद्र ने पहले नेटबैंकिंग कर खाते का एमाउंट जाना तो उस स्लिप में लीन (ग्रहणाधिकार) एमाउंट 5,57,55,555 दिख रहा था। इसके बाद बैंक के टोलफ्री नंबर पर जब जानकारी ली तो बताया गया कि खाता होल्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केशव अभी नाबालिग है। उसके खाते में पहले से ही एक लाख 26 हजार रुपए का बैलेंस था। इस मैसेज के बाद घर वाले इस बात को लेकर परेशान हैं कि इतनी रकम कहां से आ गई। परिवार के सदस्य सोमवार को शाखा खुलने पर इसकी जानकारी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन