{"_id":"593d8d324f1c1b0e548b45d6","slug":"91497206066-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में 1702 रैंक हासिल कर अभय ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेईई एडवांस में 1702 रैंक हासिल कर अभय ने बढ़ाया जिले का मान
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान व सिपाही के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान
अभय व उत्कर्ष ने जेईई एडवांस में मारी बाजी
फोटो-6, 38
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जेईई एडवांस के रविवार को घोषित हुए रिजल्ट में किसान व सिपाही के बेटे ने जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। जेईई एडवांस में आल इंडिया में 1702 रैंक पाकर अभय जिले के हीरो बन गए। अभय ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग से 90.2 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की थी। अभय के पिता राजकिशोर वर्मा किसान हैं तो मां नीलम वर्मा ग्रहणी हैं। वहीं बड़े भाई सूर्य प्रकाश वर्मा इसी कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास कर एमएनआईटी इलाहाबाद से बीटेक कर रहे हैं। अभय आईआईटी मुंबई या फिर चेन्नई से कंप्यूटर साइंस ट्रेड से बीटेक करना चाहते हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों व माता-पिता को देते हैं। अभय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं।
वहीं नगर कोतवाली में तैनात सिपाही के बेटे उत्कर्ष सिंह ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 5428 रैंक हासिल कर जिले के साथ पुलिस परिवार का नाम रोशन किया। उत्कर्ष के पिता सुनील कुमार सिंह नगर कोतवाली में सिपाही हैं। मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के थाना जलालपुर के रेवई के निवासी उत्कर्ष की शिक्षा जिले के ही बाबा गुरुकुल एकेडमी स्कूल में हुई। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता प्रतिमा सिंह को देते है। वहीं आदर्श मम्मी व पापा को मानते है। उत्कर्ष का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है।