फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गांव में तनाव

फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गांव में तनाव

Sat, 10 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गांव में तनाव
फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात
फोटो-1,2,3
अमर उजाला ब्यूरो
मसौली(बाराबंकी)। फेसबुक पर एक धार्मिक समुदाय को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। मामले को शांत करने के लिए अधिकारी दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर रहे है।
मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर कस्बे में एक समुदाय के किशोर द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर धार्मिक भावना को आहत करने वाला पोस्ट किया गया था। बृहस्पतिवार को यह मामला सामने आने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने किशोर के घर जाकर विरोध करने पहुंचे लोगों में किसी ने घर में आग लगा दी। इसके बाद कस्बे में दोनों पक्ष के बीच काफी आक्रोश बढ़ गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर स्थिति को काबू पा सकी। इस मामले में पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले अभिषेक सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देर रात मौके पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी पूरे मामले की जानकारी ली व लोगों से शांति कायम रखने की अपील की है।
विज्ञापन


पीएसी व कई थानों की पुलिस तैनात, गांव में सन्नाटा
सहावपुर कस्बे में कई थानों की पुलिस सीओ सदर दुर्गेश सिंह, सीओ रामनगर श्रीपाल यादव व एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा कैंप किए है। यहां पर पुलिस की चहलकदमी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि माहौल पूरी तरह से शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता कर रहे अधिकारी
गांव के दोनों समुदाय के लोगों से शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ रामनगर वार्ता कर रहे है। अधिकारी सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषी पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे है। लोगों का कहना है कि कस्बे में कोई भी ऐसा काम न करे जिससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। पुलिस भी इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।


वर्जन
फेसबुक पर धार्मिक भावना आहत करने की पोस्ट करने वाले किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यदि दूसरे पक्ष के द्वारा तहरीर दी जाएगी तो उसकी जांच कर रिपोर्ट दर्ज होगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
-श्रीपाल यादव, सीओ रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed