{"_id":"5c87fc4fbdec22140012c7f8","slug":"81552415823-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर चोरों का धावा, 40 लाख के जेवरात व 60 हजार नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर चोरों का धावा, 40 लाख के जेवरात व 60 हजार नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्व प्रधान के घर सोमवार की रात तीन कमरों का ताला तोड़कर चोर करीब 40 लाख के जेवर व 60 हजार रुपए की नकदी उठा ले गए। अन्य कमरों में सो रहे परिवारीजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई है। वारदात के बाद डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मौके की जांच की। मौजूदा प्रधान सहित दो घरों में भी चोरी का असफल प्रयास किया।
मंगलवार की रात को सुबेहा थाना क्षेत्र के सरांयगोपी गांव के पूर्व प्रधान फौजी मानसिंह के घर के पास बने मंदिर की छत से चोर मकान की छत पर पहुंचे। छत पर मौजूद एक कमरे सहित नीचे के दो अन्य कमरों का ताला तोड़कर चोर बक्सों व अलमारी में रखे जेवर व नकदी उठा ले गए तथा मंदिर में बगल दरवाजे का ताला तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान परिवारीजन अन्य कमरों में सो रहे थे जबकि पूर्व प्रधान लखनऊ व भाई गांव से दूर कारखाने पर गए थे। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पूर्व प्रधान मान सिंह ने बताया तीनों कमरो में छोटे भाई विक्रम सिंह , नरसिंह व रमेश सिंह की पत्नियों व अन्य महिलाओं के जेवर जिनकी कीमत करीब चालीस लाख रुपए है।
सूचना पर सीओ शैलेंद्र राय, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मौके की जांच की है। यही नहीं गांव के ही निवासी किसान अहरवा व मौजूदा प्रधान जसवंत के मकान में चोरी का प्रयास किया गया। सीओ के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए तथा डॉग स्क्वायड ने जांच की है। सीओ शैलेंद्र राय ने बताया चोरी की घटना में कुछ अहम सुराग मिले है जिनकी ओर फोरेंसिक टीम ने भी शक जाहिर किया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मानसिंह के दो भतीजों की शादी में बारात के दौरान विगत चार मार्च को इनके कमरे से डेढ़ लाख रुपए चोरी हुए थे।