फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुलिस पिकेट के बगल दुकान से हजारों की चोरी

पुलिस पिकेट के बगल दुकान से हजारों की चोरी

Mon, 20 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पिकेट के बगल दुकान से हजारों की चोरी
पुलिस पिकेट के बगल दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन

- कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे की वारदात
कुर्सी(बाराबंकी)। चोरों ने पुलिस पिकेट से मात्र दस कदम की दूरी पर स्थित एक दुकान मे पीछे से नकब लगाकर नगदी सहित हजारों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर रविवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

कुर्सी थाना के कस्बा टिकैतगंज निवासी मयंक मौर्या की कस्बा में ही यशोदा कम्प्यूटर एवं डिजाइनिंग के नाम से दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने दुकान में अंदर पहुंच दुकान में रखी 5 हजार की नगदी, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं घटनास्थल से मात्र दस कदम की दूरी पर मौजूद पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी को इस की भनक तक नहीं लग सकी। रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान बिखरे सामान चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर ओदार चौकी पर दी। इस संबध में चौकी इंचार्ज जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed