{"_id":"594030304f1c1ba50a8b46a4","slug":"81497378864-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में रिटायर्ड कर्मी तो कमरे में पड़ा मिला पत्नी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामदे में रिटायर्ड कर्मी तो कमरे में पड़ा मिला पत्नी का शव
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में मृत मिले दंपती, हड़कंप
राजस्थान में रहते थे, बेटे के जन्मदिन पर आए थे घर
पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेजा
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में मंगलवार सुबह एक दंपती घर में मृत पाए गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ जोन के एडीजी, डीआईजी रेंज व एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा गया है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के खेवली गांव निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता (65) राजस्थान में सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद पत्नी रामप्यारी (62) के साथ राजस्थान के बीकानेर में रहते थे। कुछ दिन पहले इकलौते पुत्र के जन्मदिवस पर पुस्तैनी गांव खेवली आए हुए थे। सोमवार रात सुरेशचंद्र, पत्नी रामप्यारी, पुत्र अमित गुप्ता व बहू शिल्पी के साथ थे। रात में वृद्ध दंपती घर के नीचे कमरे व बरामदे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह घर पर दूधिया पहुंचा तो गेट खोलने के लिए आवाज लगाई। पिता व मां नहीं उठी तो बेटा और बहू नीचे आकर देखा कि दोनो मृत पड़े थे। इसके बाद मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू किया है।
बेटे के प्रेम विवाह से थे नाखुश
दंपती के तीन बेटी और एक बेटा अमित है। तीनों बेटियों का विवाह कर दिया था। जबकि बेटे अमित ने अपने सगे मामा की बेटी शिल्पी से करीब छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। बेटे के विवाह से दंपती खुश नहीं रहते थे, जिसके चलते विवाह के कोई कार्यक्रम नहीं हुए थे। इसी बात को लेकर दंपती व बेटे के बीच आए दिन झगड़ा भी हुआ करता था। छोटी बेटी सुनीता ने पुलिस को बताया कि भाई अमित मां-बाप को बहुत परेशान करता था।
विज्ञापन
रात में पकौड़े खाकर सोऐ थे दंपती
बेटा अमित व बहू शिल्पी ने बताया कि सोमवार रात घर में कटहल व बेसन के पकौड़े बने थे। सभी ने पकौड़े खाए थे। बेटे ने बताया कि रोज पिता व मां छत पर सोने जाते थे लेकिन सोमवार को नीचे ही सोने की बात कही।
दवाएं व पकौड़े जांच को भेजे
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दंपती के पास से कुछ दवाएं मिली है। सफेद व काले रंग का पाउडर भी बरामद हुआ है। मौके पर मिले कटहल, बेसन के पकौड़े व आटे को पुलिस ने जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। एसपी ने कहा घटना के पीछे घरेलू कलह लगती है।
एडीजी, डीआईजी ने लिया जायजा
घटना की सूचना पर लखनऊ जोन के एडीजी अभय कुमार प्रसाद, डीआईजी फैजाबाद राकेश चंद्र साहू, एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अफसरों ने ग्रामीणों व मृतक के पुत्र, बहू व बेटियों से अलग अलग बात कर घटना के पीछे का कारण जानने का प्रयास किया। एडीजी ने बताया कि घटना के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।