फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8 shops ash from the fire of new fruit market

आग से नवीन फल मंडी की 8 दुकानें राख

Fri, 18 Dec 2015 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
नवीन फल मंडी में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आनन-फानन में मंडी में रहे व्यापारियों ने आग लगने की सूचना मंडी के पदाधिकारियों व पुलिस को दी, लेकिन जब तक आग बुझाने का इंतजार होता तब तक आठ दुकानें जल कर राख हो गई। इससे करीब 60 लाख का नुकसान व्यापारियों को हुआ है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग दुकान की टीन शेड तक पिघल गई। मौके रात ही मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व विधायक से शासन से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन


बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर पीएसी के पास स्थित नवीन फल मंडी में दो टिन शेड व दस पक्की दुकानें हैं। गुरुवार  रात करीब साढ़े बारह बजे नवीन फल मंडी में पीछे की तरफ बनी टिन शेड में अचानक आग लग गई। इस टिन शेड में फल के थोक व्यापारी मो. यासीन, असलम, सिराज अहमद, मेराज अहमद, मो. सिराज, छोटे मुन्न, मो. इस्माइल की दुकानें थी। आग की लपटों ने तेजी से पूरे टिन शेड को अपनी चपेट में ले किया। तेज गर्मी पाकर जागे व्यापारियों ने आग लगने की सूचना अपने अन्य व्यापारी साथियों को दी।
विज्ञापन


 करीब पंद्रह मिनट में ही सैकड़ों व्यापारी मौके पहुंच गए। व्यापारियों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड के चार वाहन मौके पर पहुंचे। पास ही तालाब में पाइप लगाकर आग बुझाना शुरू किया करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इतनी देर में मंडी का नक्शा ही बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। अग्निकांड में करीब साठ लाख के फल व अन्य सामान का नुकसान हुआ है। मौके पर सदर विधायक धर्मराज यादव व एसडीएम सदर नीलम यादव भी पहुंची। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों का शासन से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

भीषण आग से पिघल गई टिन शेड
नवीन फल मंडी में लगी आग इतनी भीषण थी कि व्यापारी दूर से अपने बर्बाद हो रही फलों को देख आंसू बहा रहे थे। लेकिन कोई भी बरामदे के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आग इतनी भीषण भी कि टिन शेड पिघल कर मुड़ गई।


नहीं पहुंचे मंडी परिषद के अफसर
सब्जी एवं फल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ताज बाबा राईन ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही व अपने अन्य पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ आनन-फानन 15 मिनट में ही नवीन फल मंडी पहुंच गए। हादसे में करीब साठ लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर सदर विधायक व सदर एसडीएम भी पहुंची, लेकिन दुखद यह है कि मंडी परिषद का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed