फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   7 injured by gunshot in bank

बैंक में गोली चल, 7 घायल

Sat, 27 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी Updated Sat, 27 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बैंक पहुंचकर छानबीन की। गार्ड के खिलाफ पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी लेकिन उसकी बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना रामनगर कस्बा स्थित एसबीआई शाखा में शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे हुई। बैंक में प्रतिदिन की तरह कार्य हो रहा था। बैंक में घूम रहे वहां के गार्ड जितेंद्र प्रसाद शुक्ला की बंदूक अचानक उसके कंधे से खिसककर जमीन पर गिर गई। इसके साथ बंदूक से फायर हो गया।
विज्ञापन


बैंक में गोली चलने से वहां मौजूद ग्राहकों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बैंक में मौजूद राकेश गौतम (40), शिव कैलाश (48), ओम प्रकाश (60) निवासी मोहल्ला धमेड़ी रामनगर, निरंकार तिवारी (55) निवासी केसरीपुर, प्रहलाद सिंह (50) निवासी सेमरावां, राहुल (28) निवासी मलिहामऊ व फरजान (26) निवासी कस्बा रामनगर बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। सीएचसी के डाक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बैंक में घटना के समय 30-35 लोग मौजूद थे।


गार्ड की बंदूक की गोली के छर्रे सात लोगों के ही लगे। हालांकि बैंक में गोली चलने से वहां मौजूद लोग बुरी तरह सहम गए। मौके पर पहुंचे सीओ दुर्गेश सिंह व एसओ ने घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed