फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हाईवे किनारे लगे सूचना बोर्ड से टकराई कार, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

हाईवे किनारे लगे सूचना बोर्ड से टकराई कार, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Wed, 30 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे लगे सूचना बोर्ड से टकराई कार, एक युवक की मौत, तीन गंभीर
हाईवे किनारे लगे बोर्ड से टकराई कार, युवक की मौत
विज्ञापन



बाराबंकी। अयोध्या सेे जयपुर जा रही एक कार टोल प्लाजा के पास लगे सूचना बोर्ड से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग जयपुर के रहने वाले हैं।


जैदपुर थाना क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को अयोध्या हाईवे पर लगे सूचना बोर्ड से एक कार टकरा गई। इससे कार सवार शब्बीर खान (23) पुत्र जलसिंह खान निवासी ग्राम खातीपुरा थाना करधनी जनपद जयपुर, राजस्थान की मौत हो गई।
विज्ञापन



जबकि सद्दाम खान (23) निवासी मित्तल नगर जयपुर, शिवम (24) व दिग्विजय सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मातासुखा जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अहमदपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार सभी लोग जयपुर के रहने वाले हैं और अयोध्या से घर लौट रहे थे। चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed