फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   किशोरी को अगवाकर दुराचार

किशोरी को अगवाकर दुराचार

Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवाकर दुराचार
किशोरी को अगवाकर दुराचार
विज्ञापन


रामनगर (बाराबंकी)। नित्य क्रिया के लिए खेत जा रही किशोरी को अगवाकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। दस दिन पुराने इस मामले में पीड़िता के पिता ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी बीते 16 जून की शाम खेत को शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां किशोरी को पिंटू पुत्र सुनील ने अगवा कर लिया और पास स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने मामले की शिकायत पुलिस से करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच इसकी जानकारी पीड़िता के पिता को हुई। जिसके बाद कई दिनों तक गांव में सुलह समझौते की बात चलती रही। बात न बनने पर पीड़ित पिता ने सोमवार को इस मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। एसओ लालता प्रसाद साहू का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed