{"_id":"cbdd998104c39218afe8b599ed517b77","slug":"50-thousand-robbed-the-gas-agency-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के मुनीम से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के मुनीम से 50 हजार लूटे
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार को गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन रोककर पिस्तौल के बल पर मुनीम से 50 हजार रुपये की नगदी लूट ली।
परिहार गैस एजेंसी सिद्धौर का डिलेवरी वाहन रविवार दोपहर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करके वापस एजेंसी जा रहा था। सिद्धौर रोड पर गौरवां गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक करके रुकवा लिया। वाहन रुकते ही उस पर सवार मुनीम धन्नी नगदी भरा बैग लेकर खेत की ओर भागा।
मगर बदमाशों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और बैग छीनकर पिस्तौल लहराते हुए बाइक से भाग गए। एजेंसी मालिक ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है बैग में करीब 50 हजार रुपये थे। इंस्पेक्टर जेएल सोनकर का कहना है कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।