{"_id":"5ac50d4b4f1c1bbf618b56c3","slug":"50-ill-of-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में खाना खाने के बाद 50 बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में खाना खाने के बाद 50 बीमार
Amarujala Bureau
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर क्षेत्र के बर बसौली गांव में मंगलवार शादी में दावत खाने से हुई फूड पायॅजनिंग में करीब 50 लोग बीमार हो गए। देर रात से लेकर बुधवार दोपहर तक एक के बाद एक की हालत बिगड़ने पर करीब 25 मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अधिकांश मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया और करीब 10 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि जैदपुर क्षेत्र के ग्राम बर बसौली निवासी इदरीस की पुत्री शायमा की शादी थी। शहर क्षेत्र के आलापुर निवासी निजामुद्दीन के घर से बारात आई हुई थी। मंगलवार को दोपहर बाद से दावत शुरु हुई जो देर रात तक चलती रही। निकाह होने के बाद जब बरात वापस हो गई तो सबसे पहले बसौली निवासी जमील (17) के पेट में अचानक दर्द के साथ उल्टी दस्त शुरु हो गए। हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एक के बाद एक बीमार होते गए। इसमें से सगीर (20), मैसर जहां (26), नाजरीन (30), जरीना (40), मुस्तफा (35), इरशाद (26), अनीरुल (24), नजरान (5) व जमीला बानो की हालत ज्यादा बिगड़ते देख सभी मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया। जहां पर इलाज के बाद अधिकांश मरीजों को घर भेज दिया गया। उधर आलापुर के कई लोग बारात में खाना खाने से बीमार हुए थे जिनका इलाज कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार को हालत में सुधार न होने पर दोपहर बाद समीर (16), शबीना बानो (15), आमिर (12), आदिल (12), रेशमा बानो (26), पीर मोहम्मद (35), नाजरीन (17), अंजुम (20), सुहेल (16), राजियाबानो (25), समीर (7) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन