{"_id":"5bb26f85867a5523e256a351","slug":"41538420613-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन मामले में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन मामले में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन
मामले में नहीं दर्ज हुआ केस
क्रासर
- मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अमेरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहरा (बाराबंकी)। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन होने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जबकि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने मौके से ईसाई समुदाय की बाइबिल, हस्तलेख व प्रचार सामग्री बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मालूम हो कि थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम अमेरा में एक दलित परिवार के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाएं जाने के लिए कुछ पादरी उसके घर में पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद ग्राम अमेरा पहुंचे थे। सभी लोग श्यामू के घर पहुंचे तो वहां लगभग दो दर्जन लोग प्रार्थना कर रहे थे। मौके पर लगभग दो दर्जन बाइबिल एवं ईसाई धर्म के प्रचार संबंधित लेख आदि मिलने पर पुलिस ने दामाद व ससुर को हिरासत में लिया था जबकि पादरी व कुछ लोग मौके से फरार हो गये थे। पुलिस को मौके से बाइबिल, हस्तलेख व प्रचार सामग्री बरामद हुई थी। इस संबंध में सीओ अरविन्द वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।