फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संदिग्ध हालत में युवती की मौत

संदिग्ध हालत में युवती की मौत

Wed, 28 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवती की मौत
संदिग्ध हालात में युवती की गई जान
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर जाकर सीओ व कोतवाल ने जांच की। मृतका के पिता युवती के आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं व इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर गांव निवासी कोमल (19) पुत्री बलराम यादव का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरे में तख्त पर मिला। परिवारीजनों ने इसकी जानकारी गांव के चौकीदार सतगुरू प्रसाद को दी जिसके बाद चौकीदार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती का शव तख्त पर बैठने की हालत में रखा था व उसके गले में फांसी का फंदा लटक रहा था। साथ ही कमरे की छत पर लगे छल्ले में भी युवती के गले में फंदे का दुपट्टा फंसा मिला। इसके बाद चौकीदार ने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। जिस पर मौके पर पहुंचे कोतवाल एसपी सिंह व सीओ सिटी संतोष सिंह ने जांच की। मृतका के पिता बलराम ने बताया कि उनके दो बेटी व दो बेटे हैं। इनका कहना है कि आपसी बातों के चलते बेटी ने फांसी लगाकर जान दी है और किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। जबकि गांव में चर्चा है कि युवती का शव कमरे के तख्त पर बैठने की हालत में मिला है और उसके गले में फांसी का फंदा पड़ा था ऐसे में घटना संदिग्ध लग रही है। कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि युवती की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा। कोतवाल ने कहा युवती का घर में मां से मनमुटाव रहता था जिसके चलते उसने आत्महत्या की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed