फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एंटी लार्वा, फागिंग के सहारे ही डेंगू से निपटने की तैयारी

एंटी लार्वा, फागिंग के सहारे ही डेंगू से निपटने की तैयारी

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
एंटी लार्वा, फागिंग के सहारे ही डेंगू से निपटने की तैयारी
एंटी लार्वा, फॉगिंग के सहारे डेंगू से निपटने की तैयारी
विज्ञापन

- आइसोलेशन वार्ड का नहीं खुला ताला, कंट्रोल रूम मई से तैयार
- पिछली बार के डेंगू प्रभावित इलाके में कराया जा रहा छिड़काव
- पिछली बार एक भी मौत डेंगू से न होने की बात कह रहा विभाग
फोटो-49, 50
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पिछली बार डेंगू से हुई मौतों के आंकड़ों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेल किया गया था। जिसको देखते हुए हाईकोर्ट ने इस बार मानसून सत्र लागू होने पर डेंगू व चिकनगुनिया बीमारियों से निपटने के लिए विभाग से तैयारियों का जवाब मांगा है। कोर्ट के एक्शन में आने के बाद विभाग भी हरकत में आ गया और डेंगू प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग का कार्य शुरू कर दिया है। भले ही पिछली बार दर्जनों मरीजों की डेंगू से मौत हुई हो, पर विभाग एक भी मौत होने की बात स्वीकार नहीं कर रहा है। अस्पतालों में न दवाएं हैं और न ही कोई व्यवस्था। खाली हाथ ही विभाग इससे निपटने का दावा कर रहा है।
पिछली बार जिला अस्पताल की पैथालॉजी में लगभग 11-12 सौ डेंगू के संभावित मरीजों का ब्लॅड टेस्ट हुआ था। जिसमें से करीब 578 मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिला और वह स्क्रीन पॉजीटिव मिले थे। सभी मरीजों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया था। जिसमें से 129 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने व इसमें से एक की भी मौत न होने की बात विभाग द्वारा कही जा रही है। जिले में चिकनगुनिया का एक भी मरीज अब तक नहीं मिला है। जबकि बीते वर्ष जिले मेें सिर्फ शहावपुर में ही एक माह के अंदर 18 मौतें हुई थीं। इसके अलावा जैदपुर, मसौली, जहांगीराबाद, रामनगर क्षेत्र को मिलाकर 58 मौतें हुई थीं। वहीं विभाग का दावा है कि जितने भी मरीजों की मौत हुई है उसमें से आधे से ज्यादा अन्य बीमारियों व कुछ संक्रमण से ग्रसित शामिल हैं। इस वर्ष अभी जिले में डेंगू व चिकनगुनिया का एक भी मरीज न मिलने की बात विभाग कह रहा है।
विज्ञापन


फॉगिंग तक सीमित हैं तैयारियां
पिछली बार डेंगू से हुई मौतों को नजरअंदाज कर रहा है। डेंगू से निपटने के लिए विभाग शहावपुर, जैदपुर, मसौली, जहांगीराबाद, रामनगर आदि क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा छिड़काव कराने व फॉगिंग कराने का कार्य शुुरू करा दिया है। जिले के सभी 19 सीएचसी व 56 न्यू पीएचसी पर साइकिल फॉगिंग मशीन व छिड़काव मशीनों के अलावा कोई भी सुविधाएं नहीं हैं। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में डेंगू नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाकर 05248224849 नंबर जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड का ताला तक नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पिछली बार डेंगू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। इस बार वहां पर पहले से ही एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है जो क्षेत्र पिछली बार संक्रमण से ज्यादा प्रभावित हुए थे।
-डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed