फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डकैतों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की लूट

डकैतों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की लूट

Mon, 18 Feb 2019 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
डकैतों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की लूट
मसौली(बाराबंकी)। एक घर में रविवार की रात पहुंचे सशस्त्र डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान व नकदी लूट ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन डकैतों का सुराग नहीं लग सका है। वारदात के बाद ग्रामीणों में पुलिस कार्यशैली के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन



थाना व कस्बा मसौली केक मोहल्ला में रविवार की रात लियाकत अली के घर छत के रास्ते पहुंचे शस्त्र आधा दर्जन डकैतों ने गृहस्वामी लियाकत अली को दबोचकर बंधक बना लिया और दो कमरों को खंगाल कर बक्से में रखी 50 हजार की नगदी सहित सोने, चांदी के करीब एक लाख के जेवरात उठा ले गए। घर में ही कमरे में सो रही एक रिश्तेदार से भी बदमाश 55 सौ नगदी एव बच्चे के चांदी के कड़े व अशफाक का एक मोबाइल उठा ले गये। पीड़ित के अनुसार सभी डकैतों की उम्र 30 से 35 के बीच की थी तथा हाथ में चाकू-कट्टा लिए हुए थे। पीड़ित ने बताया सभी बदमाश अपना मुंह ढके हुए थे।
विज्ञापन


पूरे परिवार को दहशत में लेकर बदमाश बड़े ही आराम से नगदी सहित जेवरात लेकर मुख्य दरवाजे से फरार हो गये। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ आसपास तलाश की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस को चोरी किया गया बकशा रफी अहमद किदवाई पार्क में पड़ा मिला। एसओ का कहना है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। डकैती की घटना की जानकारी पर सोमवार सुबह क्षेत्राधिकारी रामनगर पवन गौतम व क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बेटे एवं बेटी की शादी की चल रही थीं तैयारी
भूलीगंज निवासी लियाकत अली कुछ समय बाद ने अपने बेटे अशफाक और बेटी की शादी के लिए जेवरात खरीद कर रखा था तथा अन्य सामान खरीदने के लिए नगदी रखी थी। पीड़ित लियाकत अली के पुत्र अशफाक की ग्राम बड़ागांव में बाल कटिंग की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed