फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नकब लगाकर घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की चोरी

नकब लगाकर घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की चोरी

Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की चोरी
नकब लगाकर घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

- रामनगर थाना क्षेत्र के हथौइया गांव में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एक घर में नकब लगाकर घुसे चोर नकदी व सोने, चांदी के जेवरात समेत साढ़े तीन लाख की चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी है।

रामनगर थाना क्षेत्र के हथौइया गांव निवासी अशोक कुमार अपने घर में बाहर के कमरे में सो रहे थे। इनके घर के पीछे खिड़की के बीच नकब लगाकर शनिवार की रात घुसे चोर तीस हजार की नकदी व सोने और चांदी के जेवरात मिलाकर साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब चोरी होने की बात पता लगी तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। इसके बाद थाने जाकर पुलिस से शिकायत की गई लेकिन वहां से यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि अभी साहब सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त हैं अगले दिन आना तो रिपोर्ट दर्ज होगी। एएसपी शशीकांत तिवारी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर जल्द ही खुलासा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed